सूर्य की पूजा से कुंडली के सभी दोष दूर हो सकते हैं।
रविवार सूर्य देव की उपासना का विशेष दिन माना गया है। कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। सूर्य के कारण व्यक्ति धन और प्रसिद्धि पाता है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं होती है, वे कड़ी मेहनत के बाद भी सम्मान हासिल नहीं कर पाते हैं। सभी राशि के लोग सूर्य के दोषों को दूर करने के लिए रविवार को यहां बताए जा रहे उपाय कर सकते हैं।
1. सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरे, इसमें चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
2.जल अर्पित करने के बाद सूर्य मंत्र स्तुति का पाठ करें। इस पाठ के साथ शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना से करें।
सूर्य मंत्र स्तुति
नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्।
दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।
इन्दं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्।
त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।
3. इस प्रकार सूर्य की आराधना करने के बाद धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें।
4.सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें। अपनी श्रद्धानुसार किसी भी चीज का दान किया जा सकता है।
5.सूर्य देव के निमित्त रविवार को व्रत करें। एक समय फलाहार करें और सूर्यदेव का पूजन करें।
6.किसी गरीब को गुड़ का दान करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कार्तिक मास 2021
हिंदू धर्म में हर महीने का अलग-अलग महत्व होता है। लेकिन कार्तिक मास की महिमा बेहद खास मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास आठ...
-
कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी दीपावली के बाद आती है। आषाढ...
-
जहां भगवान शालिग्राम की पूजा होती है, वहां विष्णुजी के साथ महालक्ष्मी भी निवास करती हैं। इसे स्वयंभू माना जाता है यानी इनकी प्राण प्रति...
-
कलियुग में नाम संकीर्तन के अलावा जीव के उद्धार का अन्य कोई भी उपाय नहीं है| विष्णुधर्मोत्तर में लिखा है कि श्रीहरि के नाम-संकीर्त...
No comments:
Post a Comment